Monday, October 19th, 2026

महाराष्ट् के जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, 10 नवजात की मौत

नागपुर
महाराष्ट्र में नागपुर के नजदीक भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल से दर्दनाक खबर आई है। इस अस्पताल में शनिवार देर रात आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट ( SNCU) में देर रात 2 बजे अचानक से आग लग गई और यह हादसा हुआ।

इस हादसे में इंटेंसिव केयर यूनिट में रखे 10 नवजात शिशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 नवजात शिशुओं को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
शनिवार देर रात एक नर्स को इस वार्ड से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. तुरंत अस्पताल के स्टाफ ने इस वार्ड में जाकर नवजात को बचाने की पुरजोर कोशिश की.

भंडारा जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ.प्रमोद खंडाते ने बताया, 'देर रात करीब 2 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। अस्पताल के आउट बोर्न यूनिट में धुआं निकल रहा था। जब अस्पताल की नर्स ने दरवाजा खोला तो देखा आउट बॉर्न यूनिट में सब जगह धुआं ही धुआं था।'
उधर, नवजात बच्चों की इस दर्दनाक मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है. लोग आग लगने की
घटना की जांच किये जाने की मांग कर रहे हैं. कई लोग इसे अस्पताल की लापरवाही करार दे रहे हैं.

 

 

#10 नवजात की मौत

Source : Agency

पाठको की राय